भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को उस समय खुशी से झूम उठे जब पार्टी ने शिवेसना, राकांपा और कांग्रेस को हैरत में डालते हुए महाराष्ट्र में सरकार बना ली। देवेंद्र फड़णवीस की मुख्यमंत्री पद पर वापसी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई और नवी मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में मिठाइयां बांटी और ढोल की थाप पर थिरके।
राकांपा के विधायक दल के नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सरकार में शामिल होने का अजित का फैसला उनका ‘‘व्यक्तिगत’’ निर्णय है न कि पार्टी का। भाजपा 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अजित के साथ कितने विधायक हैं।


Download Android App
Download iOS App



