पोप फ्रांसिस ने सर्दी जुकाम से पीड़ित होने के कारण दक्षिणी रोम की छह दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने रविवार को इसकी जानकारी दी।
पोप ने रविवार को वेटिकन खिड़की से अपने समर्थकों से कहा, “दुर्भाग्यवश सर्दी जुकाम के कारण मैं इस साल यात्रा में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा।’’
धार्मिक यात्रा रविवार को शुरू होने वाली थी।
फिलहाल इटली कोरोना वायरस से जूझ रहा है। यूरोप में वायरस से सबसे अधिक प्रभावित इटली है।
इटली में अब तक 1,000 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं और 29 लोगों की मौत हुई। इनमें से लगभग सभी मामले देश के उत्तरी हिस्से के हैं। इनके अलावा अस्पताल में 105 लोगों की सघन चिकत्सा जारी है।


Download Android App
Download iOS App



