ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की पार्टनर कैरी साइमंड्स गर्भवती हैं और उन्होंने सगाई हो जाने की घोषणा की है।
समाचार पत्र मेट्रो के अनुसार, साइमंड्स (31) ने शनिवार शाम को अपनी और प्रधानमंत्री के साथ वाली तस्वीर पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी।
साइमंड्स ने लिखा, ‘मैं आम तौर पर इस तरह की बातें यहां पोस्ट नहीं करती हूं, लेकिन मैं चाहती थी कि मेरे दोस्तों को मुझसे इस बारे में पता चले। आप में से कई लोग पहले से ही जानते हैं, लेकिन मेरे दोस्तों के लिए जो अभी भी नहीं जानते हैं, हमने पिछले साल के अंत में सगाई कर ली थी और हम माता-पिता बनने वाले हैं।’
आधिकारिक तौर पर डाउनिंग स्ट्रीट में एक साथ कदम रखने वाले पहले अविवाहित जोड़े बनकर इस जोड़ी ने पिछले जुलाई में इतिहास रचा था।
55 वर्षीय प्रधानमंत्री के पहले से पांच बच्चे हैं, लेकिन यह उनकी नई मंगेतर के लिए पहली संतान होगी।
युगल के एक प्रवक्ता ने शनिवार रात कहा, ‘प्रधानमंत्री और साइमंड्स अपनी सगाई की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं और वे गर्मियों की शुरुआत में बच्चे के जन्म की उम्मीद कर रहे हैं।’
कंजर्वेटिव पार्टी के कई सांसदों ने इस जोड़े को ट्विटर पर बधाई दी, जिसमें साजिद जाविद भी शामिल थे, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में चांसलर के रूप में पद छोड़ दिया था।


Download Android App
Download iOS App



