दिल्ली हिंसा : 254 FIR दर्ज, 903 लोग को किया गिरफ्तार

Summary :

उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 254 प्राथमिकी दर्ज की है और 903 लोगों को गिरफ्तार किया है या हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत 41 मामले दर्ज किए गए हैं। 
पुलिस के अनुसार, पिछले चार दिनों में उन्हें दंगे को लेकर कोई फोन नहीं आया है। 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंगा-प्रभावित इलाकों में स्थिति नियंत्रण में है। 

Shera Rajput