लंदन : पूर्व प्रधानमंत्री टेरीजा मे की ब्रेक्जिट रणनीति के मुखर आलोचकों में शामिल प्रीति पटेल ने बुधवार को नये प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में गृह मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस प्रकार वह ब्रिटेन में भारतीय मूल की पहली गृह मंत्री बनीं।
प्रीति कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व के लिए ‘‘बैक बोरिस’’ अभियान की प्रमुख सदस्य थीं और पहले से संभावना थी कि उन्हें नई कैबिनेट में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
उन्होंने उनकी नियुक्ति की घोषणा से कुछ घंटे पहले कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि कैबिनेट आधुनिक ब्रिटेन और आधुनिक कंजरवेटिव पार्टी को प्रदर्शित करे।’’
गुजराती मूल की नेता प्रीति ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों के सभी प्रमुख कार्यक्रमों में अतिथि होती हैं और उन्हें ब्रिटेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साही प्रशंसक के रूप में देखा जाता है।


Download Android App
Download iOS App



