दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक सिख वाहन चालक की पिटाई के मामले में जांच रिपोर्ट पेश होने के बाद दिल्ली पुलिस के दो कर्मियों को ‘‘गैरपेशेवर रवैया’’ अपनाने पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गत 16 जून को हुई इस घटना में ‘‘ग्रामीण सेवा’’ टेम्पो चालक और पुलिस की गाड़ी में टक्कर हो गई थी। इसके बाद सिख वाहन चालक सरबजीत सिंह और पुलिसकर्मियों में बहस हो गई जो जल्द ही हिंसक हो गई।
घटना के प्रकाश में आने के बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए थे। हालांकि बाद में हुई जांच में पाया गया कि कांस्टेबल पुष्पेंद्र शेखावत और कांस्टेबल सत्यप्रकाश से इस मामले में गलती हुई है। इसके बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



