राष्ट्रपति बाइडन ने अपने रुसी समकक्ष पुतिन को बताया ‘काबिल विरोधी’, दोनों के बीच कल होगी बैठक

Summary :

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बुधवार को होने वाली बैठक से पहले उन्हें एक काबिल विरोधी बताया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बुधवार को होने वाली बैठक से पहले उन्हें एक ‘‘काबिल विरोधी’’ बताया है, हालांकि बाइडन ने बैठक की सफलता को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं जताया। सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आगामी बैठक के बारे में बाइडन से पूछा गया कि वह पुतिन के साथ बैठक से क्या कुछ हासिल करने की आशा रखते हैं। 
इस पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे, ‘‘जिन क्षेत्रों में हम सहयोग कर सकते हैं उन पर भी चर्चा होगी।’’ उन्होंने आगाह किया कि अगर रूस ने साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर सहयोग से इनकार किया तो ‘‘अमेरिका इसका जवाब देगा।’’ बाइडन ने कहा कि पुतिन ‘‘प्रभावशाली और सख्त मिजाज के’’ नेता हैं। हालांकि उन्होंने उम्मीद जतायी कि रूस के राष्ट्रपति ‘‘स्वयं के प्रति दुनिया के नजरिये को बदलने’’ में दिलचस्पी लेंगे।

Desk Team