अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मिशिगन में वोटों की गिनती रोकने के लिए अदालत पहुंच गए हैं। यह जानकारी ट्रम्प के प्रबंधक बिल स्टीफन ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि ट्रम्प ने मिशिगन में वोटों की गणना रोकने के लिए अदालत में अपील की है।
उन्होंने कहा, ‘हमने सही तरीके से मतगणना सुनिश्चित नहीं होने तक वोटों की गिनती रोकने के लिए मिशगन की अदालत में अपील दायल की है। हमने खोले गए तथा गिने गए मतपत्रों की की समीक्षा करने की भी मांग की है क्योंकि हमें ये सही नहीं लगते हैं।’


Download Android App
Download iOS App



