अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को म्यामां के सैन्य शासन के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। इस दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में इस महीने सैन्य तख्तापलट के जरिए सेना ने सत्ता संभाल लिया है। बाइडन ने कहा कि वह एक कार्यकारी आदेश जारी कर रहे हैं, जिससे म्यामां के जनरल को अमेरिका में एक अरब डॉलर की संपत्ति का उपयोग नहीं कर पायेंगे। बाइडन ने कहा कि और कई कदम भी उठाए जा रहे हैं।
बाइडन ने कहा कि सेना को सत्ता छोड़ देना चाहिए और देश के लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। म्यामां में सेना ने सत्ता को अपने नियंत्रण में ले लिया है तथा स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची समेत देश के अन्य शीर्ष नेताओं को हिरासत में ले लिया।


Download Android App
Download iOS App



