मस्कट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के तीन देशों की अपनी यात्रा के आखिरी हिस्से में ओमान की दो दिवसीय यात्रा पर आज यहां पहुंचे। मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान ओमान के सुल्तान और अन्य प्रमुख नेताओं से बातचीत करेंगे। मोदी दुबई से यहां पहुंचे। वह काउंसिल आफ मिनिस्टर के लिए उप प्रधानमंत्री सैयद फहद बिन महमूद अल सईद और अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग मामलों के लिए उप प्रधानमंत्री सैयद असद बिन तारिक अल सईद से भी मुलाकात करेंगे।
मोदी ने अपनी यात्रा से पहले ओमान को भारत का एक निकट समुद्री पड़ोसी बताया था जिसके साथ भारत के अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘मैं ओमान के प्रमुख उद्योगपतियों से भी मुलाकात करूंगा और भारत के साथ मजबूत आर्थिक संबंधों के संबंध में बातचीत करूंगा।’’ मोदी ने कहा था कि भारत और ओमान के बीच इसके लोगों के बीच सदियों पुराने संबंध हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



