Prophet Remarks Row: इस्लामिक देशों से ना डरें… डच सांसद ने अब भारत को लेकर दिया यह बयान

Summary :

पैगंबर मोहम्मद विवाद पर भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले डच सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने भारत को लेकर एक और ट्वीट किया है।

पैगंबर मोहम्मद विवाद पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) का समर्थन करने वाले डच सांसद गीर्ट वाइल्डर्स (Geert Wilders) ने भारत को लेकर एक और ट्वीट किया है। इस बार डच सांसद ने अपने ट्वीट में भारत की तारीफ करते हुए लिखा है कि मुझे भारत से प्यार है, यह दमनकारियों से भरे क्षेत्र का एकमात्र लोकतंत्र है। इसके साथ ही डच सांसद ने यह भी कहा कि किसी भी देश को आर्थिक परेशानियों के चलते अपनी स्वतंत्रता को नहीं खोना चाहिए। 
डच सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने भारत को लेकर कही यह बात 
डच सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने एक भारतीय मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि “आजादी दांव पर है, भारत और नीदरलैंड जैसे देशों में कानून का राज है, यह कोर्ट को तय करना चाहिए की कोई उस सीमा का उल्लंघन तो नहीं कर रहा है। भीड़ को किसी भी व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का कोई अधिकार नहीं है।” बता दें कि इससे पहले डच सांसद ने अपने बयान में कहा था कि भारत को इस्लामिक देशों के दबाव में आकर झुकने और माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है।    

डच सांसद ने भारतीयों से की थी नूपुर शर्मा का समर्थन करने की अपील 
इसके साथ ही उन्होंने भारतीयों से भाजपा नेता का समर्थन करने का आग्रह करते हुए कहा था कि किसी को भी अल-कायदा जैसे इस्लामी आतंकवादियों के आगे कभी नहीं झुकना चाहिए, क्योंकि यह बर्बरता का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “अल कायदा और तालिबान ने मुझे सालों पहले अपनी हिट-लिस्ट में डाल दिया था। एक ही सीख है- आतंकवादियों के आगे कभी मत झुको। कभी नहीं!”
डच सांसद को भी मिली जान से मारने की धमकी 
उन्होंने यह भी कहा था कि नूपुर शर्मा का समर्थन करने के लिए उन्हें मारने की इच्छा रखने वाले मुसलमानों ने उन्हें (डच सांसद) जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने कहा, “तुष्टीकरण कभी काम नहीं करता। आपकी कोई नैतिकता नहीं है। हम सच्चाई के लिए खड़े हैं। हम स्वतंत्रता के लिए खड़े हैं।” बता दें कि भाजपा ने नूपुर शर्मा को निलंबित और अपनी दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया था। 

Prophet Remarks Row: मुस्लिम देशों के आगे ना झुके भारत! डच सांसद ने फिर दी सलाह, जानें क्या कहा

Desk Team