गैर पंजीकृत विस्ना मानवाधिकार केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया की बेलारूस में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 1,000 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मानवाधिकार केंद्र ने रविवार को बताया कि मिन्स्क के पुश्किनकाया मेट्रो स्टेशन के पास सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे करीब सौ लोगों पर पुलिस ने आंसू गैस का प्रयोग किया और कई लोगों को हिरासत में लिया है।
स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने वीडियो साझा किए हैं जिसमें सुरक्षाबलों को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करते हुए दिखा गया है।विस्ना अधिकार समूह ने अपनी वेबसाइट पर रविवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए 1,005 लोगों के नाम प्रकाशित किए हैं।
उनमें से अधिकांश को बेलारूस की राजधानी से हिरासत में लिया गया है। इस बीच बेलारूस की एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट ने बताया कि देश भर में विरोध प्रदर्शनों को कवर करते हुए एक आरआईए नोवोस्ती संवाददाता सहित कम से कम 23 पत्रकारों को हिरासत में लिया गया, जिसमें से कुछ को रिहा कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



