अमेरिका में बंदूकों पर नियंत्रण की मांग को लेकर प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

Summary :

NULL

अमेरिका में बंदूकों पर नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाये जाने की मांग को लेकर हजारों युवाओं समेत मतदाता पंजीकरण कार्यकर्ताओं ने आज यहां एक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस रैली में हजारों युवा नए मतदाता भी शामिल हुए जो बंदूकों पर नियंत्रण का विरोध करने वाले सांसदों को बाहर करने की मांग कर रहे थे।

मतदाता पंजीकरण कार्यकर्ताओं ने देश भर में लगभग 800 रैलियों का आयोजन किया और बंदूकों पर नियंत्रण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मतदाता पंजीकरण कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी कांग्रेस के लिए होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर उन युवा मतदाताओं का पंजीकरण किया जो बंदूकों पर नियंत्रण के लिये सख्त कानूनों का समर्थन करने वाले डेमोक्रेटिक तथा स्वतंत्र उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे।

गत माह फ्लोरिडा में पार्कलैंड के एक हाईस्कूल में हुई गोलीबारी की घटना के बाद से ही युवाओं ने बंदूकों पर नियंत्रण की मांग को लेकर एक आंदोलन शुरू किया हुआ है। फ्लोरिडा में हुई गोलीबारी की इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि अमेरिका में बंदूकों पर नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाये जाने की मांग को लेकर लंदन, एडिनबरा, जेनेवा, सिडनी और टोक्यो जैसे कई बड़े शहरों में भी प्रदर्शन हुए हैं।

बंदूकों पर नियंत्रण की मांग को लेकर आयोजित मतदाता पंजीकरण अभियान के आयोजकों ने कम से कम 25 हजार लोगों के हस्ताक्षर कर इस अभियान का समर्थन करने की उम्मीद जताई है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team