टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। मोहम्मद शमी देहरादून से दिल्ली आ रहे थे, इस दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनके सिर में चोट आई है। शमी के सिर में टांके लगे हैं। शमी की हालत सामान्य बताई जा रही है और फिलहाल वो देहरादून में ही आराम कर रहे हैं।
बता दें कि शमी शुक्रवार से देहरादून में अभिमन्यु क्रिकेट अकैडमी में आईपीएल की प्रैक्टिस कर रहे थे। शमी इस साल आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की गेंदबाजी का अहम हिस्सा है। कुछ दिन पहले ही शमी को बीसीसीआई की तरफ से मैच में हिस्सा लेने के लिए क्लीन चिट दिया था। ऐसे में दिल्ली की टीम नहीं चाहेगी कि किसी और वजह से शमी टीम से बाहर जाए।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



