रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को इस बात की प्रतिबद्धता दोहराई कि अमेरिका के ईरान परमाणु समझौते से अलग होने के बावजूद दोनों देश इससे जुड़े रहेंगे। सिन्हुआ ने क्रेमलिन के हवाले से कहा कि फोन पर वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने ईरान परमाणु समझौते से संबंधित हालिया घटनाक्रमों के बारे में बात की।
क्रेमलिन के मुताबिक, ‘उन्होंने इस समझौते का पालन करते रहने की रूस और फ्रांस की प्रतिबद्धता दोहराई।’ क्रेमलिन के मुताबिक, वार्ता के दौरान पुतिन ने शनिवार को पेरिस में हुए आतंकवादी हमले को लेकर संवेदना भी व्यक्त की। बयान के मुताबिक,
दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने मई 24-25 को मैंक्रों के आगामी रूस दौरे की तैयारियों और इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच होने वाली बातचीत के एजेंडे पर भी चर्चा की। बयान के मुताबिक, साथ ही इस दौरान उन्होंने सीरिया के मुद्दे पर भी चर्चा की।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



