राहुल गांधी रहेंगे एक सप्ताह के यूरोप दौरे पर, जानिये पूरा शेड्यूल

Summary :

कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी मंगलवार के दिन लगभग एक सप्ताह के लिए यूरोप दौरे पर रवाना हुए। मिडिया रिपोर्ट्स की माने तो राहुल गाँधी वहाँ भारतीय प्रवासियों और यूरोपीय संघ के वकीलों के साथ मिलकर कई बैठकें करने वाले हैं।

कांग्रेस  के सांसद राहुल गांधी मंगलवार के दिन लगभग एक सप्ताह के लिए यूरोप दौरे पर रवाना हुए।  मिडिया रिपोर्ट्स की माने तो राहुल गाँधी वहाँ  भारतीय प्रवासियों और यूरोपीय संघ के वकीलों के साथ मिलकर कई बैठकें करने वाले हैं।  बता दें की  दिलचस्प बात तो ये है की उनका ये दौरा ऐसे समय में आया है जब भारत में  G-20 शिखर सम्मेलन आयोजित होने वाला है।  जिसमें बड़े-बड़े देश के नेता अपनी मौजूदगी दिखाएंगें।  जैसे समय में आया है जब भारत में G-अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन इत्यादि।  
राहुल गाँधी के इस  दौरे का पूरा शेड्यूल
  • दरअसल राहुल गाँधी  7 सितंबर गुरुवार के दिन दोपहर में करीब 2:30 बजे ब्रुसेल्स में यूरोप के सांसदों के साथ मुलाकात करेंगे।  वहीँ फिर वह शाम 7:30 बजे सिविल सोसाइटी के लोगों के साथ बैठक करने वाले हैं। उसके बाद  वह रात को करीब 11.30 बजे गैर-भारतीय निवासियों यानि (NRI) के साथ रात्रिभोज का आनंद उठायेंगे। वहीँ सूत्रों के हवाले से ये भी पत्रा चला है की कांग्रेस नेता  रात को 8 बजकर 30 मिनट पर  संवाददाता सम्मेलन का हिस्सा बनकर सम्बोधित भी करेंगे।   
  • फिर 8 सितंबर  के दिन  राहुल गाँधी  ब्रुसेल्स में व्यापारियों के साथ नाश्ता करते-करते उनका हालचाल जानेंगे।  वहीँ सुबह लगभग 9 बजकर 30 मिनट पर वह शीर्ष उद्योगपतियों के साथ बैठक करने वाले हैं। आपको बता दें की दिन के समय वह दो प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे  जहां एक ब्रुसेल्स और दूसरा पेरिस में।
  • इसके बाद राहुल गाँधी 9 सितंबर शनिवार के दिन पेरिस में फ्रांसीसी सांसदों के साथ  मुलाकात भी करेंगे उसके बाद वो विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। सूत्रों से ये भी पता चला है की 10 सितंबर रविवार के दिन राहुल गाँधी  हॉलैंड पहुंचेंगे, जहां वह लीडेन विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित कर उनसे बातचीत करेंगे।   
भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूरा
गौरतलब है, कि राहुल गांधी का यह दौरा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (7 सितंबर) की पहली वर्षगांठ से भी मेल खाता है। कांग्रेस पार्टी इस आयोजन को सफल बनाने की पूर्ण कोशिश करेगी।

Hemendra Singh