कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले सप्ताह बहरीन के दौरे पर जाएंगे, जहां वह एनआरआई समुदाय को संबोधित करेंगे और उनका बहरीन के प्रधानमंत्री से भी मिलने की संभावना है। कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने के बाद राहुल की यह पहली विदेशी यात्रा होगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष बहरीन राजघराने के राजकीय अतिथि होंगे और वह वहां बसे एनआरआई सदस्यों को आठ जनवरी को संबोधित करेंगे। उनके नौ जनवरी तक वापस देश लौटने की संभावना है।
राहुल को वहां बसे प्रवासी भारतीयों ने ही आमंत्रित किया है। सूत्रों ने कहा कि राहुल के बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा तथा शाही परिवार के सदस्यों से मिलने की संभावना है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



