जम्मू : बीएसएफ जवानों ने जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आज घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और एक घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ, जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक राम अवतार ने बताया कि जवानों ने आज सुबह करीब 5:45 बजे अरनिया सेक्टर में निकोवाल सीमा चौकी के समीप अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो-तीन लोगों को देखा।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने उन्हें ललकारा और गोलीबारी शुरू की जिसमें एक घुसपैठिया मारा गया। मृतक की उम, 30 वर्ष के आसपास होगी। उन्होंने बताया कि अन्य घुसपैठिए किसी तरह भाग निकले। सेना ने पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में अपने जवान की मौत के बाद पड़सी मुल्क की दो चौकियों को ध्वस्त कर दिया।
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बीएसफ जवानों ने कल दो पाकिस्तानी मोर्टार की पोजिशंस का पता लगाया, उन्हें निशाना बनाया और नष्ट कर दिया। कल जम्मू के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया,इसके बाद सेना ने माकूल जवाब दिया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



