रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दस राष्ट्रों के समूह आसियान और उसके कुछ साझेदारों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे। ‘आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग प्लस’ (एडीएमएम प्लस) में सिंह, क्षेत्र में व्याप्त सुरक्षा चुनौतियों से मुकाबला करने पर भारत का रुख प्रस्तुत कर सकते हैं।रक्षा मंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये ‘आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग प्लस (एडीएमएम-प्लस)’ में शामिल होंगे।”
एडीएमएम-प्लस मंच में आसियान (दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों का समूह) के सदस्य दस देश और और उसके आठ संवाद साझेदार- भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, कोरिया गणतंत्र, रूस और अमेरिका शामिल है। एडीडीएम प्लस की पहली बैठक 2010 में हनोई में हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



