बगदाद : इराक में दक्षिण बगदाद के शिया शहर करबला में मंगलवार को शिया श्रद्धालुओं के एक कार्यकम के दौरान मची भगदड़ में 31 लोग मारे गये और सौ से अधिक अन्य घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता सैल अल बदर ने कहा कि राजधानी बगदाद से 100 किलोमीटर दक्षिण स्थित कर्बला में हुए हादसे में सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हताहतों की यह संख्या अंतिम नहीं है।
हाल के वर्षों में अशूरा के मौके पर भगदड़ की यह बड़ी घटना है । अशूरा पैगंबर मुहम्मद के नवासे हुसैन की कर्बला में शहादत की याद में मनाया जाता है और पुरी दुनिया से शिया मतावलंबी कर्बला आते हैं।
उल्लेखनीय है कि 2005 में बगदाद स्थित इमाम खादिम की दरगाह पर भीड़ में आत्मघाती हमलावर होने की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 965 लोगों की मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



