सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान जाने के लिए वीजा मुक्त प्रवेश के मुद्दे को विदेश मंत्री के समक्ष उठाएंगे।
यह फैसला मंगलवार को राज्य कैबिनेट में लिया गया, जिसमें गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए अगले महीने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ने की।
मंत्रिपरिषद ने विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने के लिए भारत के राष्ट्रपति व विभिन्न जानी-मानी सिख हस्तियों को आमंत्रित करने का फैसला लिया।
एक अन्य प्रस्ताव में कैबिनेट ने भारत सरकार से गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के ऐतिहासिक मौके पर संसद का संयुक्त सत्र आयोजित करने की सिफारिश करने का फैसला किया।
इसमें कहा गया कि संसद सत्र को राष्ट्रपति द्वारा संबोधित किया जाना चाहिए और इसमें जानी-मानी सिख हस्तियों को भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए।
कैबिनेट ने यह भी प्रस्ताव पास किया कि विदेश मंत्री के समक्ष पाकिस्तान में गुरद्वारा श्री करतारपुर साहिब की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को वीजा मुक्त प्रवेश की इजाजत देने का मामला उठाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



