अमेरिका में डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाली प्रतिनिधि सभा की एक अहम कांग्रेस समिति ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई पर आधारित अपनी एक रिपोर्ट में आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। सदन की तीन समितियों के अध्यक्षों ने मंगलवार को रिपोर्ट जारी करने के बाद कहा, “साक्ष्य से साफ है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन के खिलाफ जांच कराने के लिए यूक्रेन पर दबाव बनाने के वास्ते अपने पद की शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया और गलत थ्योरी दी कि 2016 के चुनावों में यूक्रेन ने हस्तक्षेप दिया था न कि रूस ने।”
हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस रिपोर्ट को नकार दिया और डेमोक्रेट्स की आलोचना की। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने कहा, “एकतरफा और दिखावटी प्रक्रिया में खुफिया समिति के अध्यक्ष एडम शिफ और डेमोक्रेट राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा कुछ गलत किए जाने का कोई सबूत पेश करने में नाकाम रहे।” उन्होंने कहा, “यह रिपोर्ट उनकी हताशा के अलावा और कुछ नहीं दर्शाती।”


Download Android App
Download iOS App



