उत्तर प्रदेश में पराली जलाने वाले 19 किसानों पर मुकदमा दर्ज

Summary :

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पराली जलाने के आरोप में जिला प्रशासन के निर्देश पर 19 किसानों के खिलफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पराली जलाने के आरोप में जिला प्रशासन के निर्देश पर 19 किसानों के खिलफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पडरौना तहसील के अलग-अलग क्षेत्रों में पराली आदि जलाने के मामले प्रकाश में आने पर 19 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
उन्होंने बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने उच्चतम के आदेश के अनुपालन में किसानों के खिलाफ यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पडरौना तहसील क्षेत्र के बतरौली, बड़गांव, इंद्रसेनवा, परसादपुर, नौतन हर्दो और बरवा कला गांव के किसान शामिल हैं।
 इसके अलावा पडरौना कोतवाली, कुबेरस्थान और तुर्कपट्टी थाने में मुकदमा दर्ज कराने की यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि इसी तरह के मामले प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रकाश में आ रहे हैं। सरकार ने किसानों को पराली आदि नहीं जलाने की अपील की है।

गाजियाबाद : दंपति ने बच्चों की हत्या के बाद बिजनेस पाटर्नर के साथ की आत्महत्या

Desk Team