अमेरिका और चीन की व्यापार वार्ता को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से एशियाई बाजारों में तेज गिरावट आने के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों ने कमजोर शुरुआत की। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित होने वाले हैं। निवेशक इसके पहले सतर्कता बरत रहे हैं।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 119.42 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,556.03 अंक पर चल रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 36.90 अंक यानी 0.31 प्रतिशत लुढ़ककर 11,957.30 अंक पर चल रहा था।
विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा चीन के साथ व्यापार सौदा 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद होने का अनुमान जाहिर करने से निवेशक परेशान रहे। मंगलवार को सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत गिरकर 40,675.45 अंक पर और निफ्टी 54 अंक गिरकर 11,994.20 अंक पर बंद हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



