वाशिंगटन : अमेरिका में तीन नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी का एक प्रचार वीडियो देश में धूम मचा रहा है खासकर भारतीय-अमेरिकियों के बीच जिनके वोट कुछ राज्यों के चुनावी मैदानों में निर्णायक साबित हो सकते हैं।
इस वीडियो में पिछले एक साल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो ऐतिहासिक रैलियों के दृश्य शामिल किए गए हैं। ‘‘फोर मोर ईयर्स” शीर्षक वाला, 107 सेकेंड का यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी की पिछले साल की अमेरिका की यात्रा के दौरान ह्यूस्टन में 50,000 उत्साही समर्थकों के बीच उनके और ट्रंप के साथ-साथ चलने वाले फुटेज के साथ शुरू होता है।
पृष्ठभूमि में मोदी यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि, ‘‘उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उनका नाम लगभग हर बात में आता है। अमेरिकी राष्ट्रपति, श्रीमान डोनाल्ड ट्रंप।” फिर यह वीडियो दोनों नेताओं के साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को इस साल फरवरी के नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के दौरान अमेरिका में विशाल भीड़ का अभिवादन करने वाले दृश्य को दिखाता है।
वीडियो भारत के प्रति अमेरिकी वफादारी के ट्रंप के वादे के साथ समाप्त होता है। इसमें ट्रंप कहते सुनाई पड़ रहे हैं, “अमेरिका भारत को प्रेम करता है…अमेरिका भारत का सम्मान करता है। अमेरिका भारतीय लोगों का हमेशा वफादार दोस्त बना रहेगा।’’
America enjoys a great relationship with India and our campaign enjoys great support from Indian Americans! 👍🏻🇺🇸 pic.twitter.com/bkjh6HODev
— Kimberly Guilfoyle (@kimguilfoyle) August 22, 2020
भारतीय-अमेरिकी मनोचिकित्सक डॉ माया पुरी ने कहा, “मैंने जब पहली बार ‘फोर मोर ईयर्स’ वीडियो देखा तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं सचमुच खड़े होकर जय-जयकार करना चाहती थी। इसे देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए।” ‘‘फोर मोर ईयर्स” वीडियो को ट्रंप अभियान ने पिछले महीने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के दौरान जारी किया था।


Download Android App
Download iOS App



