Road Accident In Afghanistan: दक्षिणी अफगानिस्तान में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय यातायात विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई।
Highlights:
- दक्षिणी अफगानिस्तान में हुआ सड़क हादसा
- 21 लोगों की मौत, 38 घायल
- दुर्घटना रविवार सुबह हुई- हेलमंद में विभाग
दुर्घटना रविवार सुबह हुई- हेलमंद में विभाग
हेलमंद में विभाग की ओर से एक बयान में कहा गया है कि दुर्घटना रविवार सुबह दक्षिणी कंधार और पश्चिमी हेरात प्रांतों के बीच मुख्य राजमार्ग पर हेलमंद प्रांत के गेराश्क जिले में हुई।
दुर्घटना की जांच चल रही- यातायात अधिकारी
हेलमंद में एक यातायात अधिकारी कादरतुल्ला ने कहा कि एक मोटरसाइकिल सवार अपने वाहन समेत एक यात्री बस से टकरा गया। इसके बाद बस सड़क के विपरीत दिशा में एक ईंधन टैंकर से टकरा गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की जांच चल रही है।
38 घायल लोगों में से 11 को गंभीर चोटें आई
हेलमंद पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता एज़ातुल्ला हक्कानी ने कहा कि 38 घायल लोगों में से 11 को गंभीर चोटों के कारण अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सड़कों की खराब स्थिति और वाहन चालकों की लापरवाही के कारण अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाओं के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



