नयी दिल्ली : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास के परिसर में आज रात एक रॉकेट गिरा लेकिन मिशन के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि घटना में कोई आग नहीं लगी और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘काबुल में हमारे दूतावास के परिसर में कुछ समय पहले एक रॉकेट आकर गिरा जिससे दूतावास परिसर के पीछे वाले हिस्से में इमारत को थोड़ा नुकसान हुआ।’’
कुमार ने यह भी बताया कि वहां भारत के चार्ज डि अफेयर्स ने बताया कि दूतावास के सभी कर्मी सुरक्षित हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हमले में भारतीय दूतावास को ही निशाना बनाया गया था जो कि अफगानिस्तान की राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले राजनयिक क्षेत्र में स्थित है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



