जयपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाड़मेर के पचपदरा में कल रिफाइनरी कार्य का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एवं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज रिफाइनरी के कार्य शुभारम्भ समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। राजे आज पचपदरा पहुंचीं और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ समारोह स्थल पर बनाए गए मंच, पण्डाल, प्रदर्शनी स्थल सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कल होने वाले समारोह के लिए सुरक्षा सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के लिये निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान एवं अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर सांसद दुष्यंत सिंह, कर्नल सोनाराम, पीएचईडी मंत्री सुरेन्द्र गोयल, खान राज्यमंत्री, सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, विधायक अशोक परनामी, मुख्य सचिव निहालचंद गोयल, पुलिस महानिदेशक ओपी गल्होत्रा, प्रमुख शासन सचिव खान एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा तथा एचपीसीएल के सीएमडी एम.के. सुराणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



