रॉकेट से बगदाद हवाई अड्डे पर हमला, दो विमान क्षतिग्रस्त : इराक की सेना

Summary :

बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छह रॉकेट से हमला किया गया जिसमें दो व्यावसायिक विमान क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।

बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छह रॉकेट से हमला किया गया जिसमें दो व्यावसायिक विमान क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। यह जानकारी इराक की सेना ने बयान जारी कर दी। 
बयान में बताया गया कि सुबह दागे गए रॉकेट इराकी एयरवेज के प्रतीक्षा क्षेत्र में खड़े विमानों पर गिरे। सेना ने बताया कि अबु गरीब इलाके में मिसाइल का लांच पैड होने के बारे में पता चला है। 
हवाई अड्डे पर इराक की सेना का ठिकाना है जहां से अमेरिका एवं अन्य सहयोगी देशों की मेजबानी की जाती है। 
दो सुरक्षा अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि रॉकेट हवाई अड्डे के नागरिक एवं सैन्य इलाकों के बीच में गिरे। 

Shera Rajput