चुनाव 2022 : सहारनपुर में चुनाव प्रचार कर शाह टटोलेंगे सियासी नब्ज

Summary :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को सहारनपुर के दौरे पर आएंगे और विधानसभा और सहारनपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। यह जानकारी भाजपा के एक नेता ने शुक्रवार को दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को सहारनपुर के दौरे पर आएंगे और विधानसभा और सहारनपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। यह जानकारी भाजपा के एक नेता ने शुक्रवार को दी। सहारनपुर से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने  बताया कि गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को मुजफरनगर से सड़क मार्ग से देवबंद आयेंगे। 
विधायक ब्रजेश के लिए देवंबद में मांगेगे वोट 
उन्होंने बताया कि शाह देवबंद में आधा घण्टा रुककर भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश सिंह के समर्थन में जनसम्पर्क करेंगे और उसके बाद सहारनपुर रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि शाह सहारनपुर ग्राम कोटा के इन्द्रप्रस्थ कालेज के कार्यक्रम में मतदाताओं के साथ सवांद करेंगे।
कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक 
उन्होंने बताया कि शाह सायं साढे पांच बजे दिल्ली रोड पर स्थित एक होटल के हॉल में पार्टी के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद शाह शारदा नगर में जनसम्पर्क करेंगे और साढे 6 बजे सरसावा एयरपोर्ट से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
आपको बता दे कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चुनाव आयोग की गाइड़लाइन के चलते गली कूचों में फिरकर प्रत्याशी के समर्थन में वोट जुटा रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने अपना चुनावी बिगुला कैराना से फूंका था।  जहां वह  पलायन का मुद्दा गर्मा गए थे। 
पश्चिम को साधना भाजपा के लिए बना चुनौती
संन 2017 में उत्तर प्रदेश के  चुनाव में भाजपा ने मोदी लहर के चलते प्रंचड़ बहुमत हासिल कर लिया था। लेकिन कृषि कानून के कारण उपजे अविश्वास ने भाजपा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जीतना बड़ी चुनौती बन रहा हैं।  भाजपा के लिए अबकी बार जयंत व अखिलेश गठबंधन बड़ी चुनौती बनकर सामने आ खड़ा हुआ  हैं। रालोद किसानों की मसीहा पार्टी  कही जाती हैं।  जो पश्चिमी उत्तर प्रेदश में काफी प्रभाव रखती हैं।  
     

Desk Team