दुनिया में सबसे ज़्यादा ट्रेंडिंग सोशल मीडिया प्लेटफार्म अगर है तो वो ट्विटर है, जिसके ज़रिये आप कई ट्रेंडिंग चीज़ों को देख सकते हैं, साथ ही अपने विचारों को व्यक्त कर सकते हैं। और ये वही ट्विटर है जिसके मालिक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क हैं। जिन्होंने ट्विटर का नाम बदल दिया है, और एक्स रख दिया है। अचानक से उनका ये नाम बदलना काफी हैरान कर देने वाला था। बता दें की सिर्फ नाम नहीं बदला गया बल्कि ट्विटर का लोगो भी चेंज कर दिया गया है। अब ब्लू बर्ड हैट चुकी है और उसके जगह एक्स कर दिया गया है।
LOGO के लिए लेनी पड़ेगी अनुमति
सबसे बड़ी ये सोशल मीडिया कंपनी अब अपने सैन फ्रांसिस्को स्थित उनके हेडक्वाटर पर ट्विटर की जगह एक्स को लगाना चाहती है। जिसको लेकर कंपनी काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी ने लोगो चेंज करने की जांच शुरू कर दी है। लेकिन उससे पहले उन्हें इसके डिजाइन और सुरक्षा के लिए आज्ञा लेनी पड़ेगी। इसके डिपार्टमेंट ऑफ बिल्डिंग इंस्पेक्शन ने बताया है की किसी भी चीज़ को चेंज करने लिए अनुमति लेनी पड़ती ताकि कंपनी की ऐतिहासिकता बनी रहे। फिर चाहे वो लोगो हो या फिर डिज़ाइन।
44 अरब डॉलर में ख़रीदा था ट्विटर
पिछले साल एलन मस्क ने ट्विटर को अक्टूबर के महीने में 44 अरब डॉलर में ख़रीदा था। जिसके बाद वो लगातार ट्विटर में कई बदलाव करते हुए नज़र आये हैं, फिर चाहे वो ब्लू टिक हो या फिर ट्विटर का लोगो चेंज करना हो। और अब उन्होंने ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



