राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान अमेरिकी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करने के लिए पेंटागन से मार्शल टैंक एवं लड़ाकू विमान मंगाए हैं। ट्रंप के इस कदम के बारे में आलोचकों का कहना है कि वह 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में फिर से जीतने के लिए सशस्त्र बलों का प्रयोग कर रहे हैं। अन्य देशों के उलट चार जुलाई के अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस परेड के वार्षिक जश्न पर परंपरागत रूप से कोई सैन्य परेड नहीं होती है। पूर्व के राष्ट्रपतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को सादगी से मनाया है।
पिछली बार जून 1991 में वॉशिंगटन से टैंक एवं सैन्यकर्मियों की परेड हुई थी जब 8,000 सैनिकों ने इराक के पहले अमेरिकी आक्रमण के अंत का जश्न मनाने के लिए तथाकथित ‘नेशनल विक्टरी सेलिब्रेशन’ परेड की थी। ट्रंप ने मंगलवार को कहा, “डीसी में चार जुलाई का जश्न। ‘अमेरिका को सलाम’। पेंटागन और हमारे महान सैन्य अधिकारी इसे लेकर उत्साहित हैं और अमेरिकी लोगों को विश्व की सबसे मजबूत एवं सबसे उन्नत सेना समेत अन्य चीजें दिखाएंगे।”
व्हाइट हाउस और पेंटागन कई महीनों से इस सैन्य परेड की तैयारी कर रहा है। ट्रंप ने जनवरी 2017 में राष्ट्रपति चुने जाने के फौरन बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सैन्य परेड की इच्छा जताई थी। गृह मंत्रालय के मुताबिक नेशनल मॉल में आयोजित इस साल के वार्षिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में संगीत, आतिशबाजी और राष्ट्रपति ट्रंप का संबोधन शामिल होगा।


Download Android App
Download iOS App



