रूस का ईरान, इजरायल से उकसावे वाली गतिविधियों से दूर रहने का आह्वान

Summary :

NULL

रूस ने उम्मीद जताई है कि ईरान और इजरायल एक-दूसरे पर मिसाइल हमलों के बाद अब किसी भी तरह की उकसावे वाली गतिविधियों से दूरी बनाए रखें। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने संवादादा सम्मेलन में कहा, ‘मॉस्को बढ़ रहे तनाव से चिंतित है और उम्मीद है कि सभी पक्ष इससे दूरी बनाए रखेंगे और मौजूदा समस्याओं के समाधान के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक माध्यमों का सहारा लेंगे।’

रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इजरायल ने 28 एफ-15 और एफ-16 विमानों का इस्तेमाल कर लगभग 60 मिसाइलें दागी थी और सीरिया में ईरान के ठिकानों को निशाना बनाकर लगभग 10 मिसाइलें दागीं। इजरायल द्वारा ईरान के परमाणु कार्यक्रमों से संबंधित दस्तावेजों को जारी करने के बाद इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।

इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने कहा कि रूस बातचीत के जरिए संघर्ष के समाधान की पैरवी करता है। उन्होंने कहा कि रूस ने ईरान और इजरायल दोनों से संपर्क साधकर आपसी उकसावे वाली गतिविधियों से दूर रहने की जरूरत पर जोर दिया है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team