गुटेरेस का सीरिया, इजरायल से द्वेषपूर्ण गतिविधियां रोकने का आग्रह

Summary :

NULL

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सीरिया और इजराइल से रॉकेट और मिसाइल हमलों के मद्देनजर सभी तरह की द्वेषपूर्ण गतिविधियों को रोकने का आह्वान किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संरा के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने जारी बयान में कहा,

गुटेरेस ने इस क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों को तत्काल रोकने का आह्वान किया है। गौरतलब है किइजरायली सेना ने गुरुवार को गोलान हाइट्स इलाके में कथित तौर पर ईरानी बलों द्वारा रॉकेट दागे जाने के जवाब में सीरिया में ईरानी सैन्य ठिकानों पर बमबारी की थी। इसके जवाब में सीरियाई सेना ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने बड़ी संख्या में इजराइल की मिसाइलों को नष्ट कर दिया था।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team