रूस और यूक्रेन में लगभग बीते एक साल से चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइलें दाग रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर से रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्र में मिसाइलों से हमला किया है। स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने कहा कि कई क्षेत्रों में एहतियात बरतने के लिए साथ बिजली की आपूर्ति को सीमित कर दिया गया है क्योंकि अक्सर रूस अपने मिसाइलों से पावर ग्रिड को निशाना बनाता है।
खमेलनित्सकी शहर में दो विस्फोट

यूक्रेन के गर्वनर ने कहा कि कीव क्षेत्री से 170 मील (274 किमी) पश्चिम में स्थित खमेलनित्सकी शहर में दो विस्फोटों की आवाज सुनाई दी है। रूस के द्वारा मिसाइलों के हमले के तुरंत बाद ही पूरे देश भर में शनिवार की सुबह अलर्ट जारी किया गया है। यूक्रेन के दक्षिणी और पूर्वी अधिकारियों ने पहले ही यूक्रेन के कई संभावित क्षेत्रों में एहतियात बरतने के लिए पावर ग्रिड को हमले से बचाने के लिए बिजली सीमित करने की चेतावनी दी थी।
यूक्रेन के ऊर्जा नेटवर्क को निशाना बना रहा
रूस जिसने करीब एक साल पहले अपने पड़ोसी देश पर अधिग्रहण करने के लिए हमले की शुरूआत की थी वह लगातार पिछले अक्टूबर से बड़े पैमाने पर मिसाइल साल्वोस के साथ यूक्रेन के ऊर्जा नेटवर्क को निशाना बना रहा है। दक्षिणी क्षेत्र के माइकोलाइव के गवर्नर विटाली किम ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें एक मैदान में मिसाइल का मलबा पड़ा हुआ दिखाई दे रहा था। गवर्नर विटाली किम ने कहा कि यह यूक्रेन की वायु रक्षा का हिस्सा हो सकता है। मिसाइल ने संकेत दिया कि कम से कम एक रूसी मिसाइल को मार गिराया गया है। इसके साथ ही उन्होंने टेलीग्राम पोस्ट में लिखा कि हम कहते हैं कि मिसाइलों को गिराने का स्कोर खोल दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App

