प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को राजस्थान में सात स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। संघीय आतंकवाद रोधी एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोटा में तीन स्थानों पर तथा माधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और जयपुर जिलों में एक-एक स्थान पर छापेमारी की गई। प्रवक्ता ने बताया कि ये छापे संदिग्धों के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों पर मारे गए।
अधिकारी ने कहा कि छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरण, एक एयरगन, धारदार हथियार और दस्तावेज जब्त किए गए।प्रवक्ता ने कहा कि छापेमारी उस मामले में आगे की कार्रवाई के तहत की गई जो एनआईए ने पिछले साल 19 सितंबर को विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिलने के बाद दर्ज किया था कि पीएफआई सदस्य सादिक सर्राफ (बारां निवासी) और मोहम्मद आसिफ (कोटा निवासी) अन्य के साथ गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं। प्रवक्ता ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



