Russia Drone Attack: रूस और यूक्रेन दोनों देशों के बीच भीषण जंग जारी है, इस नरसंहार को रोकने के लिए कई बार शांती प्रस्ताव और बैठक भी हुई लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूस ने पिछले सप्ताह यूक्रेन पर 1,300 हमलावर ड्रोन, लगभग 1,200 निर्देशित हवाई बम और नौ मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूरोपीय परिषद ने 2026-27 के लिए 90 अरब यूरो आवंटित किए हैं, साथ ही नॉर्वे और जापान से सहायता पैकेज और पुर्तगाल के साथ एक समुद्री ड्रोन समझौता भी किया है।
Russia Drone Attack

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में, रूस ने यूक्रेन पर लगभग 1,300 हमलावर ड्रोन, लगभग 1,200 निर्देशित हवाई बम और नौ मिसाइलें दागी हैं। जिससे ओडेसा क्षेत्र और हमारा दक्षिणी भाग विशेष रूप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हमारी सेनाएं इन क्षेत्रों में सामान्य जीवन बहाल करने के लिए अपना काम जारी रखे हुए हैं। हम इस रूसी आतंक का कई स्तरों पर मुकाबला कर रहे हैं। वहीं ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन और संयुक्त राज्य अमेरिका की वार्ता टीमें युद्ध को समाप्त करने के लिए काम कर रही हैं।
Russia Ukraine War
यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रात ओडेसा क्षेत्र पर हुए रूसी हमले में आठ लोग मारे गए और 27 घायल हो गए। यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, रूस ने पिवडेन्ने शहर में बंदरगाह के बुनियादी ढांचे से संबंधित एक सुविधा पर मिसाइल से हमला किया। रूस ने पिछले नौ दिनों से ओडेसा को लगातार हमलों का निशाना बनाया है, जिसके परिणामस्वरूप शहर और आसपास के इलाकों में बिजली ठप हो गई है।
US Ukraine Peace Meeting

यूक्रेन के शीर्ष शांति वार्ताकार रुस्तम उमेरोव ने कहा कि पिछले तीन दिनों से अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में अमेरिकी और यूरोपीय सहयोगियों के साथ यूक्रेन की वार्ता “उत्पादक और रचनात्मक” रही है। यूक्रेन और अमेरिका के बीच हुई चर्चा 20 सूत्री शांति योजना को आगे बढ़ाने, यूक्रेन के लिए बहुपक्षीय और अमेरिकी सुरक्षा गारंटी ढांचे पर रुख को एक करने और आर्थिक एवं समृद्धि योजना को आगे बढ़ाने पर केंद्रित थी, दोनों पक्षों ने समयसीमा और अगले कदमों के क्रम पर भी चर्चा की। उमेरोव ने कहा कि यूक्रेन न्यायपूर्ण और स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
ALSO READ: बांग्लादेश में अराजकता के खिलाफ छात्रों का उबाल! ढाका यूनिवर्सिटी से देशभर में गूंजा न्याय का नारा


Download Android App
Download iOS App




