क्रेमलिन ने गुरुवार को ब्रिटिश विदेश विभाग के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया है कि जून 2017 के ‘नोटपेटा’ साइबर हमले के पीछे रूस सरकार का हाथ था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रूसी मीडिया ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव के हवाले से बताया, ‘हम इस तरह के आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं और हम उन्हें निराधार मानते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘बगैर किसी सबूत के यह केवल रशियोफोबिक अभियान से ज्यादा कुछ नहीं है।’ एक बयान में गुरुवार को ब्रिटिश विदेश कार्यालय के मंत्री लॉर्ड अहमद ने रूस सरकार और क्रेमलिन को ‘नोटपेटा’ साइबर हमले का जिम्मेदार बताया और साथ ही कहा था कि ब्रिटेन और उसके सहयोगी दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधि बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पिछले साल कई कंप्यूटर प्रणालियों को एक साथ बाधित करने वाला ‘नोटपेटा’ नामक मैलवेयर की जानकारी सबसे पहले यूक्रेन में आई, लेकिन इसके बाद यह वायरस रूस सहित कई अन्य देशों में फैल गया था।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



