रूस के दखल के कारण राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को हो सकता है नुकसान : कमला हैरिस

Summary :

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप से उनकी पार्टी को नुकसान हो सकता है।

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप से उनकी पार्टी को नुकसान हो सकता है। भारतवंशी हैरिस (55) कैलिफोर्निया की सीनेटर हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने ‘सीएनन’ को एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मेरी स्पष्ट राय है कि रूस ने 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दखल दिया था।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं सीनेट की खुफिया मामलों की कमेटी में रह चुकी हूं। जो हुआ था उस बारे में हम विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं।’’ राष्ट्रपति चुनाव में रूस के दखल को लेकर आरोपों के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि 2020 के चुनाव में भी विदेशी दखल होगा और इसमें रूस की अग्रणी भूमिका होगी।’’ 
क्या इससे राष्ट्रपति चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा, इस सवाल पर हैरिस ने कहा, ‘‘सैद्धांतिक रूप से कहें तो निश्चित तौर पर।’’ अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होगा। डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से जो बाइडेन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति पद के लिए माइक पेंस उम्मीदवार होंगे। 

राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार फिर तेज, बीते 24 घंटे में 3,256 नए केस, संक्रमितों की संख्या 1.91 लाख के पार

Desk Team