रूस में आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उस विमान का पता चल गया है जो साइबेरिया में लापता हो गया था।अधिकारियों ने कहा कि विमान में सवार सभी 19 यात्री व चालक दल के सदस्य जीवित हैं।
रूसी आपातकालीन मंत्रालय की क्षेत्रीय शाखा ने पूर्व में कहा था कि एएन-28 विमान शुक्रवार को पश्चिमी साइबेरिया के टोम्स्क क्षेत्र में गायब हो गया। उसने कहा कि विमान के दो इंजनों में से एक के खराब होने के बाद उसे मजबूरन लैंडिंग करनी पड़ी थी।
एएन-28 सोवियत डिजाइन वाला टर्बोप्रॉप विमान है जो छोटी दूरी की उड़ान के लिये इस्तेमाल किया जाता है। रूस और कुछ अन्य देशों में कई बजट एयरलाइंस द्वारा इनका इस्तेमाल किया जाता है। यह विमान स्थानीय सिला एयरलाइन का था और केड्रोवोय से टोम्स्क शहर जा रहा था।


Download Android App
Download iOS App



