रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार को कहा कि अस्ताना मसौदे के दायरे में रूस, तुर्की और ईरान के सहयोग से सीरिया में अच्छे नतीजे आये है और इससे सीरिया में आतंरिक प्रक्रिया को बढ़वा देने को बल मिला है। श्री पुतिन ने दुशाम्बे में एशिया में वार्ता और विश्वास बहाली से संबंधित सम्मेलन में कहा,‘‘ अस्ताना मसौदे के दायरे में रूस, ईरान और तुर्की के बीच सहयोग के अच्छे नतीजे आये हैं।
सीरियाई संवैधानिक समिति और सीरियाई आंतरिक प्रक्रिया को बढ़वा देने में हम लोगों ने मिलकर सहयोग किया है। सीरिया में हालात सामान्य करने के लिए जल्द से जल्द राजनीतिक सुधार की तैयारियां करना काफी अहम है।’’ श्री पुतिन ने कहा कि रूस की सहभागिता से सीरिया की अधिकतर सीमा वहां की वैधानिक सरकार के नियंत्रण में आ गई है। इसके साथ ही देश में शांतिपूर्ण जीवन के लिए उचित माहौल और शरणार्थियों और आंतरिक विस्थापितों को घर वापसी में मदद मिली है।


Download Android App
Download iOS App



