प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दोपहर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी बात करने वाले हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
जेलेंस्की और मोदी ने 26 जनवरी को फोन पर बातचीत की थी
मोदी की पुतिन और जेलेंस्की से बात ऐसे समय में हो रही है, जब रूस के हमले से बुरी तरह प्रभावित पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन से छात्रों समेत अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत हर संभव प्रयास कर रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध आरंभ होने के बाद मोदी और पुतिन के बीच यह तीसरी वार्ता होगी जबकि जेलेंस्की से उनकी दूसरी दफ़ा बात होगी। इससे पहले, जेलेंस्की और मोदी ने 26 जनवरी को फोन पर बातचीत की थी।
भारत ने रूस और यूक्रेन के शीर्ष नेताओं से युद्ध को तत्काल समाप्त करने तथा वार्ता और कूटनीति के जरिए मतभेदों को दूर करने की अपील की है।


Download Android App
Download iOS App



