रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक करने से पहले सोमवार को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन से मिलेंगे और मास्को-कीव संघर्ष को समाप्त करने के लिए अपना मध्यस्थता मिशन शुरू करेंगे। शनिवार शाम संवाददाताओं को जारी विज्ञप्ति में, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि, महासचिव तुर्की की राजधानी अंकारा का दौरा करेंगे, जहां एर्दोगन उनकी आगवानी करेंगे। रूस और यूक्रेन के लिए तुर्की कूटनीति का केंद्र रहा है।
एर्दोगन के साथ परामर्श में होने वाली बातचीत के लिए मिल सकती है मदद
एर्दोगन के साथ परामर्श करने से गुटेरेस को मंगलवार को पुतिन और गुरुवार को जेलेंस्की के साथ होने वाली बैठक की तैयारी करने में मदद मिल सकती है। यूक्रेन पर रूस के हमले जारी हैं। गुटेरेस ने यूक्रेन के मुद्दे को उठाने के लिए अपना नाइजीरिया दौरा भी रद्द कर दिया। अवर-महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स पिछले सप्ताह तुर्की की यात्रा करने वाले थे, लेकिन कोविड-19 पॉजिटिव होने के कारण इस दौरे को रद्द करना पड़ा। ग्रिफिथ्स इससे पहले मास्को और कीव का दौरा कर चुके हैं।

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से भी करेंगे मुलाकात
इसके अलावा एक अलग घोषणा में दुजारिक ने कहा कि, अपने देशों में पुतिन और जेलेंस्की, गुटेरेस की आगवानी करेंगे। इसके बाद रूस के सर्गेई लावरोव और यूक्रेन के दिमित्रो कुलेबा के साथ बैठक करेंगे। घोषणा में यह नहीं बताया गया है कि जेलेंस्की और कुलेबा के साथ बैठकें कहां होंगी। अपने एजेंडे के बारे में, गुटेरेस के एसोसिएट प्रवक्ता एरी कानेको ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, वह नेतृत्व के साथ चर्चा करना चाहते हैं। लोगों की मदद करने के लिए अभी क्या कदम उठाए जा सकते हैं। सुरक्षित मार्ग आदि पर चर्चा की जाएगी।

Download Android App
Download iOS App