आए दिन किसी ना किसी स्टार कपल के ब्रेकअप की खबरें मायानगरी में छाई रहती है,
हाल ही में बॉलीवुड के परफेक्ट कपल
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के ब्रेकअप की खबरें सामने आई। भले
ही दोनों स्टार्स ने अपना रिलेशन कभी ऑफिशियल नहीं किया था लेकिन उनके अफेयर की
चर्चा काफी समय से बॉलीवुड गलियारों में चल रही थी। दोनों को अक्सर साथ में शहर
में घूमते और एयरपोर्ट भी साथ देखा जाता था।
हालांकि अब चर्चा है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं, वैसे दोनों में से किसी ने अभी इस बारे में
खुलकर कुछ नहीं बोला। इसी बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने सोशल
मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसे देखने के
बाद दोनों स्टार्स के फैंस काफी ज्यादा बैचेन हो गए है।
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो फैंस के साथ
शेयर की है। इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए एक्टर तुर्की में है और वहीं से
उन्होंने अपनी एक शानदार तस्वीर पोस्ट की है, इस फोटो में वह समंदर के बीच नजर आ रहे हैं।
इस फोटो को शेयर करने के साथ ही अभिनेता ने कैप्शन में स्टीव मार्टिन का कोट
लिखा है-रोशनी के बिना दिन कुछ ऐसा है जैसे कि रात।‘ इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ शूटिंग, लाइफ और वाटरबेबी लिखा है। शेरशाह फेम एक्टर के
इस कैप्शन को पढ़कर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि सिद्धार्थ कहीं अपनी सनसाइन
एक्ट्रेस कियारा को तो मिस नहीं कर रहे हैं और उन्होंने यह कैप्शन भी उन्ही की याद
में तो नहीं डाला है।
सिद्धार्थ के अलावा कियारा ने भी अपनी एक खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट
की है। जिसमें वो फूलों को प्यार से निहारती और उन्हें देखकर स्माइल करती नजर आ
रही हैं। अपनी फोटो के साथ एक्ट्रेस ने
कैप्शन में लिखा-मुस्कुराहट फैलाओ, हंसी को बढ़ावा दो और प्यार को पैदा करो’
बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने परम वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम
बत्रा की बायोपिक फिल्म ‘शेरशाह‘ में साथ काम किया था। कियारा और सिद्धार्थ
हमेशा ही एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते थे। एक इंटरव्यू में कियारा ने सिद्धार्थ
को अपना सबसे करीबी दोस्त बताया था और कहा था कि वह इंडस्ट्री में उनके सबसे
ज्यादा करीब दोस्त हैं और बहुत जिंदादिल हैं।
दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी ‘भूल भुलैया 2‘, ‘जुग जुग जीयो‘, ‘गोविंदा नाम मेरा‘
और RC 15 जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वहीं
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास ‘थैंक गॉड‘, ‘योद्धा‘ और ‘मिशन मजनू‘ समेत रोहित
शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स पाइपलाइन में है।


Download Android App
Download iOS App







