साल 2010 में पोलैंड के राष्ट्रपति लेक केकजिंस्की का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे रूस का हाथ था। पोलैंड सरकार की एक विशेष समिति ने एक बार फिर यह आरोप दोहराया है।रूस में हुई इस दुर्घटना में केकजिंस्की और 95 अन्य यात्रियों की मौत हो गई थी।सोमवार को जारी हुई समिति की ताजा रिपोर्ट मे आरोप लगाया गया है कि सोवियत में बने टीयू-154एम विमान में 10 अप्रैल 2010 को जानबूझर विस्फोटक उपकरण लगाया गया था। इस दुर्घटना में केकजिंस्की के अलावा उनकी पत्नी की भी मौत हो गई थी।
समिति के प्रमुख एंटनी मेसीरविज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी मौत रूस के ”गैर कानूनी हस्तक्षेप” का परिणाम थी।साल 2015 से 2018 तक पोलैंड की दक्षिणंथी सरकार में रक्षा मंत्री रहे मेसीरविज ने कहा, ”हस्तक्षेप का मुख्य और गैर-विवादित सबूत विमान के बाएं विंग में और फिर मध्य हिस्से में विस्फोट होना है।”उन्होंने इस बात से इनकार किया कि पोलैंड के पायलटों या चालक दल के सदस्यों से कोई गलती हुई। हालांकि दुर्घटना के समय मौसम खराब था।


Download Android App
Download iOS App



