रुसी सेना ने यूक्रेन के पांच ड्रोन मार गिराए, इस हमले को आतंकवादी करार दिया

Summary :

रूस और यूक्रेन के बीच का युद्ध शुरुआत में तो कुछ दिनों की बात लगती थी लेकिन ये संघर्ष कई महीने पार कर जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था।

रूस और यूक्रेन के बीच का युद्ध  शुरुआत में तो कुछ दिनों की बात लगती थी लेकिन ये संघर्ष कई महीने पार कर जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था। शुरुआत में सब कुछ ऐसा लगा जल्द ही दोनों देशो में कोई संधि हो जाएगी और सब फिर से ठीक हो जाएगा। विश्व की महाशक्ति कहे जाने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद भी युद्ध पर कुछ असर नहीं दिखा और रूस अपने मन- माने तरीके से यूक्रेन पर हमला करता रहा। जवाब में यूक्रेन भी रूस को जमकर टक्कर दे रहा है और यह देश रूस पर हमलावर है। हालिया दिनों में यूक्रेन की तरफ से रूस पर पांच ड्रोन से हमला किया गया जिसे रुसी सेना ने नाकाम कर दिया।  
हमले को नेश्ता नाबूत करते हुए आतंकवादी हमला बताया 
रुसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रूस ने मंगलवार को मॉस्को के पास पांच यूक्रेनी ड्रोनों के हमले को नाकाम करते हुए इसे आतंकवादी हमाल करार दिया।  चार ड्रोनों को न्यू मॉस्को क्षेत्र में हवाई सुरक्षा द्वारा रोक दिया गया था।
 मंत्रालय के हवाले से कहा, पांचवां ड्रोन “इलेक्ट्रॉनिक युद्ध से दबा दिया गया और मॉस्को क्षेत्र के ओडिंटसोवो जिले के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ड्रोन के अवरोधन के वक्त कोई हताहत नहीं 
ड्रोन को रोकने के दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।  
ड्रोन हमले के चलते कुछ उड़ानों का वायु मार्ग बदलना पड़ा।  सुरक्षा कारणों से, वनुकोवो हवाई अड्डे से कुछ उड़ानों का अस्थायी रूप से मार्ग बदल दिया गया है।रूस ने 12 दिनों के अंतराल के बाद कीव पर रात भर ड्रोन हमला किया।  

Desk Team