यूक्रेन की सेना ने मंगलवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने राजधानी कीव पर फिर से हमला शुरू कर दिया है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के एक अधिकारी ने सोशल मीडिया पर कहा,’कीव के आसपास की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार,‘‘दुश्मन (रूसी सैनिक) आक्रामक क्षमता खो रहा है लेकिन फिर भी वह सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमला कर रहा है।
पोस्ट में दावा किया गया है कि रूस, बेलारूस की सर्वोच्च उच्च प्रशिक्षित सैन्य इकाइयों की मदद लेने की योजना बना रहा है और साथ ही अपने सैन्य हवाई यातायात के लिए बेलारूसी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने पर भी जोर दे रहा है।


Download Android App
Download iOS App



