रूस ने शुक्रवार को नयी दिल्ली के बाहरी अंतरिक्ष में हथियारों की तैनाती को रोकने की विदेश नीति पर बने रहने के आश्वासन और भारत के उपग्रह भेदी प्रक्षेपास्त्र परीक्षण के किसी विशिष्ट देश के विरूद्ध ‘‘गैर-निर्देशित’’ होने की तरफ ध्यान आकर्षित किया।
रूस के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि नयी दिल्ली के आश्वासन से शस्त्र होड़ के विकास को रोका जा सकेगा।
ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को जमानत देने से किया इनकार
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यह घोषणा की थी कि भारत ने अंतरिक्ष में उपग्रह भेदी प्रक्षेपास्त्र से एक उपग्रह पर निशाना लगाकर उसको ढेर करते हुए अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज कराया एवं ऐसी क्षमता हासिल करने वाला संसार का चौथा देश बन गया।
इससे पूर्व यह क्षमता सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी।


Download Android App
Download iOS App

