सोल : उत्तर कोरिया के एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा कि यदि माहौल सही रहा तो उत्तर कोरिया अमेरिकी प्रशासन के साथ बातचीत करेगा। योनहाप समाचार एजेंसी ने आज यह जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक नार्वे से उत्तर कोरिया लौट रहीं अमेरिकी मामलों की विदेश मंत्रालय की महानिदेशक चो सुन हुइ ने बीजिंग में संवाददाताओं से बातचीत में यह टिप्पणी की। परमाणु वार्ताकारों की उत्तर कोरियाई टीम की प्रमुख सदस्य चो की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब परमाणु हथियारों के उत्तर कोरिया के प्रक्षेपणों पर तनाव कम करने का अंतरराष्ट्रीय प्रयास किया जा रहा है।
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App


