Pakistani खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला सतेंद्र गिरफ्तार

Summary :

Pakistani खुफिया एजेंसी ISI को भारतीय सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज मुहैया करानेवाले भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। यूपी एटीएस की टीम को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी शख्स की पहचान सतेंद्र सिवाल के तौर पर हुई है जो कि यूपी के हापुड़ जिले का रहनेवाला है। आरोपी शख्स विदेश मंत्रालय में एमटीएस के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में रूस स्थित भारतीय दूतावास में नियुक्त था। Highlights  खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला सतेंद्र गिरफ्तार   गोपनीय स्रोतों से जानकारी मिली   पूछताछ के बाद गुनाह कबूला   गोपनीय स्रोतों से जानकारी मिली Pakistani  UPTS को विभिन्न…

Pakistani खुफिया एजेंसी ISI को भारतीय सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज मुहैया करानेवाले भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। यूपी एटीएस की टीम को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी शख्स की पहचान सतेंद्र सिवाल के तौर पर हुई है जो कि यूपी के हापुड़ जिले का रहनेवाला है। आरोपी शख्स विदेश मंत्रालय में एमटीएस के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में रूस स्थित भारतीय दूतावास में नियुक्त था।

Highlights 

  • खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला सतेंद्र गिरफ्तार  
  • गोपनीय स्रोतों से जानकारी मिली  
  • पूछताछ के बाद गुनाह कबूला  

गोपनीय स्रोतों से जानकारी मिली

Pakistani  UPTS को विभिन्न गोपनीय स्रोतों से जानकारी मिली कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के हैण्डलरों द्वारा कुछ छद्म नाम के व्यक्तियों से भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों से बहला-फुसलाकर और पैसे का लालच देकर भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी मुहैया कराई जा रही है। यह जानकारी ऐसी थी जिससे भारत की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता था।

पूछताछ के बाद गुनाह कबूला

Pakistani  इसके बाद टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक सर्विलांस के जरिए सूचना को पुष्ट किया और पाया कि हापुड़ निवासी सतेंद्र इसमें शामिल है।वह ISI के हैण्डलर्स के जाल में शामिल होकर भारत विरोधी कृत्यों में लिप्त है और भारत के दूतावास रक्षा मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय सहित भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानो की सामरिक गतिविधियों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाओं को आईएसआई को भेज रहा है। सतेंद्र को मेरठ बुलाकर पूछताछ की गई और वह एटीएस के किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team